शनिवार, 25 अगस्त 2012 | By: हिमांशु पन्त

समय - हाइकु

बलवान है,

प्रचंड है परम,

समय है ये।


ये है अजेय,

है अमर अजर,

प्रलय है ये।


सजग बड़ा,

इसे हर खबर,

प्रहरी है ये।


समझो इसे,

है अजब गजब,

समय है ये।